फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बेटे की मौत की खबर सुनकर हादसे में घायल मां की भी गई जान, मां का इलाज कराने अस्पताल जा रहा था बेटा

Sat, 03 Jun 2023 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा बरौत की रहने वाली सितारा बेगम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से हंडिया अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेतार को देखने गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय हंडिया बाजार के पास बासुपुर चौराहे पर हुए हादसे में उसको गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसे में घायल मां का इलाज कराने के लिए जा रहा बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी खबर जब अस्पताल में भर्ती मां को लगी तो बेटे का जनाजा उठने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। मां बेटे की मौत से गांव में मातम पसर गया है। बेटे के साथ घायल दूसरे शख्स की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा बरौत की रहने वाली सितारा बेगम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से हंडिया अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेतार को देखने गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय हंडिया बाजार के पास बासुपुर चौराहे पर हुए हादसे में उसको गंभीर चोटे आईं। साथ ही हाथ भी फैक्चर हो गया। उसको उपचार के लिए भदोही के गोपीगंज ले जाया गया। मां के घायल होने की सूचना मिलने पर बेटा साजिद (25) अपने दोस्त आफताब के साथ बाइक से मां का उपचार कराने गोपीगंज जा रहा था।

विज्ञापन

गोपीगंज के निकट राजपूत ढाबा के पास वाहन को सामने आए व्यक्ति को बचाने के चक्कर में वह ट्रक से भिड़ गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसका साथी आफताब गंभीर रूप से घायल है। बेटे की मौत की खबर जब अस्पताल में भर्ती मां सितारा बेगम को मिली तो सदमे में उसकी भी मौत हो गई। कुछ घंटे के भीतर मां-बेटे की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें