फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों की नियुक्ति जल्द

Sun, 23 May 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • निदेशालय को मिला अभ्यर्थियों का विवरण, अब होनी है ऑनलाइन काउंसलिंग 
  • राजकीय महाविद्यालयों में 507 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने का इंतजार
विज्ञापन
assistant professor - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय को सभी चयनित अभ्यर्थियों के फोन नंबर एवं अन्य जरूरी विवरण मिल गए हैं। निदेशालय अब ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करेगा और काउंसलिंग के दौरान कॉलेज आवंटित करते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 507 चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने अभ्यर्थियों के नाम, मोबाइल फोन नंबर, विषय, रैंक, जाति की श्रेणी और चयन की श्रेणी के बार में 19 मई को शाम चार बजे तक जानकारी मांगी थी।

हालांकि तमाम अभ्यर्थी इस अवधि में निदेशालय के ईमेल आईडी पर संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं करा सके, जिसके बाद निदेशालय ने अभ्यर्थियों को विवरण उपलब्ध कराने के लिए 22 मई को शाम चार बजे तक समय दिया। यह अवधि भी शनिवार शाम को पूरी हो गई है। अभ्यर्थियों की ओर से उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर निदेशालय उन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग के कार्यक्रम की सूचना भेजेगा। ऑनलाइन काउंसलिंग जल्द ही शुरू कराए जाने की तैयारी है। काउंसलिंग शुरू होने के दस दिनों के भीतर चयनति अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें