फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया की भूमिका

विज्ञापन
समाजशास्त्र विभाग - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के समाजशास्त्र विभाग की ओर से एफसीआई बिल्डिंग के यूजीसी-एचआरडीसी लेक्चर हॉल में मंगलवार को ‘चुनाव अभियान 2019 औ इसका लोकतंत्र पर प्रभाव’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के रिसर्च फेलो डॉ. रोंजन सेन ने राजनैतिक दलों के घोषणापत्र की तुलनात्मक रूप से व्याख्या की।

विज्ञापन


उन्होंने चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की और कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं, ऐसे में मतदाता को अधिक जागरूक होना पड़ेगा। अध्यक्षता करते हुए प्रो.पंकज कुमार ने कहा कि आज वृतांत दिन प्रतिदिन बदल रहा है। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष सक्सेना एवं धन्यवाद ज्ञापन हुस्ना बानो ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें