सांप काटने पर क्या करें
1. सांप काटने पर तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाएं।
2. काटने वाले स्थान को बिलकुल न हिलाएं।
3. खून अगर निकल रहा है, तो निकलने दें।
4. पीड़ित व्यक्ति को शांत और स्थिर रखें।
5. घाव को ढीली और साफ पट्टी से ढकें।
6. सांप के काटने के समय का जरूर ध्यान रखें।
कितनी देर में लग जाए एंटी वेनम इंजेक्शन
कोबरा व करैत जैसे जहरीले सांप काटने की स्थिति में स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन 40 से 45 मिनट में लग जाना चाहिए। ऐसे में बिना देर किए पीड़ित को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल ले जाएं।
सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सरकारी अस्पतालों में स्नैक एंटी वेनम की वायल पर्याप्त मात्रा में रखी गई है। अगर समय रहते सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन लगाई जाए, तो जान बचाई जा सकती है। - डॉ. वरूण क्वात्रा, एसीएमओ