काफी दिनों तक शहीदों के नाम पर बना रहा गतिरोध
अफसरों के अनुसार वहां किन-किन शहीदों के म्यूरल लगाए जाएं, इसे लेकर ही काफी समय तक गतिरोध बना रहा। इसके बाद उनकी शहादत को लेकर भी अलग-अलग तथ्य सामने आए। यहां 24 शहीदों के म्यूरल लगाए जाने हैं लेकिन अभी तक सिर्फ पांच के ही बने हैं। इसके अलावा पार्क का काम तो काफी पीछे है। स्मार्ट सिटी के प्रभारी संजय रथ का कहना है कि किसी तरह का गतिरोध नहीं है। दो से तीन महीने में शहीद वाल तैयार हो जाएगा।
निर्माणदायी संस्था को सख्त हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त व सीईओ, स्मार्ट सिटी योजना