फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2022 का स्किल टेस्ट 15 व 16 फरवरी को

Mon, 13 Feb 2023 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग की स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2022 का स्किल टेस्ट 15 व 16 फरवरी को आयोजित होगी। मध्य क्षेत्र के अन्तर्गत यूपी और बिहार के 18319 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। स्किल टेस्ट के लिए दोनों राज्यों में 18 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग की स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2022 का स्किल टेस्ट 15 व 16 फरवरी को आयोजित होगी। मध्य क्षेत्र के अन्तर्गत यूपी और बिहार के 18319 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। स्किल टेस्ट के लिए दोनों राज्यों में 18 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से और दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगी। परीक्षा के लिए भागलपुर के एक केंद्र पर 646, कानपुर के चार केंद्रों पर 4122 और लखनऊ के चार केंद्रों पर 3885, मेरठ के एक केंद्र पर 946, पटना के तीन केंद्र पर 5722 और प्रयागराज के पांच केंद्रों पर 2928 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


कांस्टेबल जीडी 2022 परीक्षा में 70 फीसदी रही उपस्थिति
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित कांस्टेबल जीडी 2022 परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। परीक्षा के लिए 1,82,816 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 70.80 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें यूपी में 70.48 और बिहार में 71.34 उपस्थिति दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें