फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शरणार्थी बन गुरुद्वारे में पहुंचे आधुनिक हथियारों से लैस छह संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 17 May 2024 11:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गुरुद्वारे के मुख्यग्रंथी सरदार ज्ञान सिंह के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे गुरुद्वारे में तीन संदिग्ध खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए दाखिल हुए। उनके तीन साथी बाहर थे। वह एक रात गुरुद्वारे में ठहरने के लिए जगह मांग रहे थे। उनके तीन अन्य साथी बाहर सड़क पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार को शरणार्थी बनकर आए छह आधुनिक हथियारबंद संदिग्धों को लेकर सनसनी मच गई। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब तक वह वहां से जा चुके थे। अतरसुइया एसीपी पुष्कर वर्मा ने इस तरह की सूचना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।

गुरुद्वारे के मुख्यग्रंथी सरदार ज्ञान सिंह के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे गुरुद्वारे में तीन संदिग्ध खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए दाखिल हुए। उनके तीन साथी बाहर थे। वह एक रात गुरुद्वारे में ठहरने के लिए जगह मांग रहे थे। उनके तीन अन्य साथी बाहर सड़क पर ही खड़े रहे। पता पूछने पर उन हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर और मेरठ से चुनाव की ड्यूटी पर आने की बात कही।

विज्ञापन


आईडी मांगी गई तो उनमें से एक ने कहा कि बाहर खड़े उसके साथी आईडी लिए हैं। यह कहते हुए तीनों बाहर निकल कर चले गए। गुरुद्वारे के कर्मियों के मुताबिक उनके पास आधुनिक हथियार थे। संदिग्ध मालूम होने पर अतरसुइया थाने पर फोन कर इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस जब तक वहां पहुंची, तबतक वह लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर निकल चुके थे।

पुलिस गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी रही। लेकिन, फुटेज में किसी का चेहरा साफ नहीं आ रहा था। रास्ते में भी लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा गया। अतरसुइया एसीपी पुष्कर वर्मा से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो वह इस तरह की किसी भी शिकायत मिलने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें