फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर चढ़कर फायरिंग में प्रधान समेत छह नामजद

Sun, 07 Apr 2019 12:21 AM IST
दुर्गेश pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन

 धूमनगंज मे लखनपुर बगिया गांव में घर में घुसकर फायरिंग के मामले में मौजूदा प्रधान समेत छह लोग नामजद किए गए हैं। नामजद प्रधान पूर्व सांसद के करीबियाें में भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरेापियों की तलाश की जा रही है।


हसीना बानो पत्नी मो. शादाब पीपलगांव स्थित लखनपुर बगिया गांव की रहने वाली है। उसका आरोप है कि एक अप्रैल को बेटा मो. अली शाम पांच बजे घर आया तो उसके कपड़े फटे थे और वह चोटिल था। पूछने पर बताया कि गांव के ही असलम, अबरार, इसरार, अमजद व आमिर खान ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद सभी लोग अलमदार प्रधान के साथ घर में घुस आए। फिर गालीगलौच करते हुए तोड़फोड़ की व जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला व उसके पुत्र ने किसी तरह जान बचाई और तब आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो गोकशी की मुखबिरी के शक में आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उपद्रव किया। लेकिन पुलिस इससे इंकार करती रही। मामले में नामजद प्रधान पूर्व सांसद के करीबियों में भी शामिल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें