फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की कटान से दो महिलाओं समेत छह शव फिर निकले, अब तक 47 शव मिले

Tue, 22 Jun 2021 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • फाफामऊ घाट पर अब तक रेत से निकले 47 शवों का नगर निगम ने कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में कटान से मंगलवार को फाफामऊ घाट पर रेत में दफनाए गए छह और शव बाहर आ गए। इसमें दो महिलाओं के शव शामिल हैं। कटान की वजह से रेत हटने के बाद बाहर दिखने वाले इन शवों को नगर निगम प्रशासन ने मजदूरों को लगाकर बाहर निकलवाया, ताकि वह गंगा में बहकर प्रदूषण का हिस्सा न बनने पाएं। रेत से निकाले गए शवों का रात नौ बजे तक अंतिम संस्कार किया गया। इसी के साथ फाफामऊ घाट पर अब तक रेत से निकलने वाले शवों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। प्रवाह तेज होने से फाफामऊ घाट पर कटान बढ़ती जा रही है। इससे तट पर दफनाए गए शव रेत हटने की वजह से बाहर आ रहे हैं। मंगलवार की सुबह से दोपहर तक रेत हटने से छह शव दिखने लगे। इन शवों में से कुछ के पैर और हाथ गंगा की धारा में लकट रहे थे। शव गंगा में न बहने पाएं, इसके लिए वहां मौजूद कर्मियों ने मशक्कत शुरू कर दी।

विज्ञापन

prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं। - फोटो : prayagraj
इस दौरान चार पुरुषों और दो महिलाओं के शव बाहर निकाले गए। नगर निगम के फाफामऊ जोन के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने रामनामी, घी, लकड़ी व अन्य सामग्री मंगाकर शवों का अंतिम संस्कार कराया। रात नौ बजे तक घाट पर मिले लावारिस शवों की चिताएं जलाई जाती रहीं। निगम के अफसरों का कहना है कि घाट पर कटान का दायरा जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे और भी शवों के रेत बाहर आने की आशंका है। अभी फाफामऊ घाट पर रेत में काफी शवों के होने की बात कही जा रही है।

रेत निकल रहे कुछ शवों पर पुराने कपड़े भी

रेत से कुछ ऐसे भी शव मिल रहे हैं, जिनके ऊपर शर्ट और पैंट जस की तस पड़ी हुई है। शवों पर पुराने कपड़े मिलने से इससे साफ है कि ये पार्थिव शरीर कोरोना काल के ही हैं और उन दिनों श्मशान घाट पर जगह न मिलने या फिर संक्रमण फैलने की डर से रेत में दफना दिए गए हैं। ऐसे शवों का अब नगर निगम प्रशासन चिता सजाकर घी और राल की मदद से अंतिम संस्कार करवा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें