फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR In Prayagraj : अगर नाम कटा या जुड़ा है तो ऑनलाइन देख सकते हैं वोटर, रोज अपडेट की जा रही सूचना

Wed, 11 Feb 2026 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता बनने के लिए अगर आपने फॉर्म-छह जमा किया है और यह जानना चाहते हैं कि आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई तो जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के पोर्टल https://prayagraj.nic.in/ पर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता बनने के लिए अगर आपने फॉर्म-छह जमा किया है और यह जानना चाहते हैं कि आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई तो जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के पोर्टल https://prayagraj.nic.in/ पर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपने नाम विलोपन के लिए फॉर्म-सात भरा है या संशोधन के लिए फॉर्म-आठ जमा किया है तो इस पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी डीईओ पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर संबंधित जानकारियां प्रतिदिन नियमित रूप से अपडेट की जा रही हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट के तहत 12 विधानसभा क्षेत्राें में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद नए मतदाता बनने के लिए सात जनवरी से नौ फरवरी तक एक लाख 99 हजार 831 लोग फॉर्म-छह जमा कर चुके हैं। वहीं, एसआईआर के दौरान अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व शिफ्टेड (एएसडी) श्रेणी में चिह्नित किए गए मतदाताओं के संबंध में और किसी व्यक्ति का नाम विलोपित किए जाने के संबंध में 2752 लोगों ने फॉर्म-सात जमा किए हैं जबकि नाम, पिता का नाम आदि में संशोधन के लिए 44588 लोगों ने फॉर्म-आठ जमा किए हैं। प्राप्त किए गए इन सभी प्रकार के फॉर्मों पर हुई कार्रवाई का विवरण डीईओ पोर्टल https://prayagraj.nic.in/ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

फॉर्म-छह जमा करने वाले लोग पोर्टल पर फॉर्म-नौ, फॉर्म-सात जमा करने वाले मतदाता पोर्टल पर फॉर्म-10 और फॉर्म-आठ जमा करने वाले मतदाता पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म-11 देखकर अपने आवेदन पर हुई कार्रवाई के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं अथवा उस पर कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही है, इस बारे में डीईओ पोर्टल पर जानकारी मिल जाएगी।

किस विधानसभा क्षेत्र में अब तक कितने फॉर्म जमा हुए

विधानसभा क्षेत्र ------------ फॉर्म-छह ------------ फॉर्म-सात ------------ फॉर्म-आठ
फाफामऊ 17582 ------------ 117 ------------ 3167

सोरांव 20508 ------------ 111 ------------ 3419
फूलपुर 17305 ------------ 139 ------------ 3277

प्रतापपुर ------------ 16108 ------------ 228 ------------ 3452
हंडिया ------------ 14301 ------------ 59 ------------ 2316

मेजा ------------ 12877 ------------ 127 ------------ 1795
करछना ------------ 11156 ------------ 124 ------------ 2108

इलाहाबाद पश्चिम ------------ 23584 ------------ 229 ------------ 7878
इलाहाबाद उत्तर ------------ 20820 ------------ 500 ------------ 6145

इलाहाबाद दक्षिण ------------ 28585 ------------ 744 ------------ 9084
बारा ------------ 9451 ------------ 165 ------------ 1619

कोरांव ------------ 7284 ------------ 209 ------------ 328
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें