Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की गाड़ी का ड्राइवर अरबाज एकाउंटर में ढेर।
- फोटो : अमर उजाला।
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के मामले में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान मारे गए अरबाज के घर ही नहीं बल्कि उसके गांव में भी सन्नाटा पसरा रहा। पिता आफाक और चार भाई घटना के बाद से ही गायब हैं। घर में सिर्फ मां और उसकी भाभी ही हैं। उन्होंने भी खुद को घर के भीतर ही कैद कर लिया है।
उधर, गांव वाले भी इस बाबत कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सल्लाहपुर में रहने वाला अफाक उर्फ मिंगा माफिया अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। 2005 में राजू पाल हत्याकांड के बाद उसने खुद को अतीक से अलग कर लिया। लेकिन, कुछ सालों बाद फिर उसकी गाड़ी चलाने लगा। अतीक के जेल जाने के बाद से काम धंधा बंद हुआ तो उसने घर में ही पोल्ट्री फार्म खोल लिया।