फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : उमेश पाल हत्याकांड में वकील गिरफ्तार, मुस्लिम हॉस्टल में गुलाम और मुस्लिम गुड्डू के साथ रची थी साजिश

Mon, 27 Feb 2023 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने गाजीपुर के बारा गहमर गांव के रहने वाले सदाकत खान को गिरफ्तार कर लिया गया। सदाकत खान ने खुद को इलाहाबाद हाईकोर्ट का वकील बताया। वह मुस्लिम बोर्डिंग हाउस में अवैध रूप से रह रहा था।
विज्ञापन
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में सोमवार को वकील सदाकत खान को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को गोरखपुर से पकड़ा गया था। सोमवार को प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तारी के बाद सदाकत को एमबी हाउस के उस कमरे में ले जाया गया, जहां वह रहता था। इसी कमरे में हत्याकांड की पूरी साजिश गुलाम, गुड्डू मुस्लिम तथा अन्य आरोपियों के साथ रची गई। सदाकत ने एसटीएफ और पुलिस को साजिश में शामिल कई नए लोगों के नाम बताए हैं। जल्द ही उन्हें एफआईआर में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने गाजीपुर के बारा गहमर गांव के रहने वाले सदाकत खान को गिरफ्तार कर लिया गया। सदाकत खान ने खुद को इलाहाबाद हाईकोर्ट का वकील बताया। वह मुस्लिम बोर्डिंग हाउस में अवैध रूप से रह रहा था। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के मुताबिक सदाकत खान, उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्रकारियों में एक है। हॉस्टल के उसके कमरे में ही उमेश की हत्या की पूरी साजिश रची गई। इस दौरान गुलाम और गुड्डू मुस्लिम समेत तमाम शूटरों ने कई बार बैठक कीं। बैठकों की सबसे खास बात यह रही कि अहमदाबाद जेल में अतीक अहमद और बरेली जेल में अशरफ ने भी व्हाट्सएप काॅल के माध्यम से इसमें भाग लेते थे।

Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
पेशे से हाईकोर्ट का अधिवक्ता है सदाकत

गिरफ्तार षड्यंत्रकारी का नाम सदाकत (25) है। सदाकत पेशे से इलाहाबाद हाईकोर्ट का वकील है। उससे पूछताछ में पता चला है कि हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस से ज्यादा उसका अपराधियों के साथ उठना बैठना था। उमेश पाल हत्याकांड की योजना को अंतिम रूप दिए जाने के दूसरे दौर की तमाम अहम बैठकें इसी सदाकत के कमरे पर हुई थीं। यह कमरा सदाकत ने प्रयागराज स्थित मुस्लिम हॉस्टल में ले रखा था।

Prayagraj News : शूटरों की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
एसटीफ सोमवार को सदाकत को गोरखपुर से यहां लाई और प्रयागराज पुलिस को सौंपा। इसके बाद उसे एमबी हाउस के उसके कमरे में ले जाया गया। यहां पर भी पुलिस को काफी सुबूत मिले हैं। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि हत्याकांड की साजिश के दौरान जेल से व्हाट्सएप से वीडियो और आडियो काल किए गए थे।

Prayagraj News : शूटर की वायरल सीसीटीवी फुटेज, जिसे अतीक का पुत्र बताया जाता रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
अतीक गिरोह ने विवादित जमीनों के सैकड़ों केस देने का किया था वादा

सदाकत को यूं तो अपराधियों की संगत काफी पसंद थी लेकिन अतीक गिरोह से वह मेंहदौरी के गुलाम हसन के माध्यम से जुड़ा। अतीक गिरोह ने उसे लालच दिया था कि धूमनगंज और करेली क्षेत्रों में विवादित जमीनों के सैकड़ों केस हैं। सारे केस उसे दे दिए जाएंगे। इससे बहुत जल्द ही उसकी गिनती बड़े और पैसे वाले वकीलों में होने लगेगी। उमेश हत्याकांड के बारे में उसे बताया तो उसने खुद आगे बढ़कर षड्यंत्र का नेतृत्व करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
भागने की कोशिश की, डिवाइडर से टकराकर घायल हुआ

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि सोमवार को सदाकत खान को मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से जाया गया था। वहां से उसके कमरे की तलाशी के बाद लौटते समय जैसे गाड़़ी हॉस्टल से बाहर निकली, सदाकत भागने के प्रयास में गाड़ी से कूद गया। वह तेजी से भागा लेकिन डिवाइडर से टकराकर गिर गया। उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें