फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SI Exam : स्लीपर और एसी में जनरल कोच जैसी भीड़, बौनी नजर आईं रेलवे की व्यवस्थाएं

Mon, 16 Mar 2026 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को परीक्षार्थियों के सैलाब के आगे रेलवे की व्यवस्थाएं बौनी नजर आईं। प्रयागराज आने और जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण स्लीपर और एसी कोच भी जनरल बोगियों में तब्दील हो गए।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को परीक्षार्थियों के सैलाब के आगे रेलवे की व्यवस्थाएं बौनी नजर आईं। प्रयागराज आने और जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण स्लीपर और एसी कोच भी जनरल बोगियों में तब्दील हो गए। जिस वजह से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को भी खड़े होकर सफर करना पड़ा।

विज्ञापन


कानपुर से प्रयागराज आने वाली चौरी-चौरा, नेता जी, महाबोधि, महानंदा और बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों की काफी भीड़ रही। परेशान यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रविवार रात सवा आठ बजे बनारस के लिए एक ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को कानपुर से भी दो स्पेशल ट्रेनें संचालित की गईं। जंक्शन पर आरपीएफ को कतार लगवाकर यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ डिपो को उतारनी पड़ीं अतिरिक्त बसें

ट्रेनों के साथ-साथ सड़कों पर भी भारी दबाव रहा। प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद प्रतापगढ़ डिपो को अतिरिक्त बसें उतारनी पड़ीं। इसी तरह कानपुर रूट से भी आने वाली बसें भरी हुई आईं। प्रयागराज से जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी जाने वाली बसें खचाखच रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें