फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Praygraj : दूसरे दिन 6079 अभ्यर्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा, किया गया बायोमीट्रिक सत्यापन

Mon, 16 Mar 2026 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन 6079 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी अंगूठी, कंगन, घड़ी उतरवाने के साथ ही बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
दरोगा भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन 6079 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी अंगूठी, कंगन, घड़ी उतरवाने के साथ ही बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


दो दिनों की चार पालियों में 53,760 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। हर पाली में 13,440 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना थी। रविवार सुबह 10 से 12 बजे पहली पाली में 10,369 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3071 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दोपहर तीन से शाम पांच बजे की दूसरी पाली में 10,432 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, 3008 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।

डीएम ने केंद्रों का लिया जायजा

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्र बनाए गए अग्रसेन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित सेक्टर मजिस्टेट, स्टेटिक मजिस्टेट समेत अन्य को सकुशल परीक्षा को संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से बातचीत 

करंट अफेयर्स की अच्छी तैयारी करने वालों के लिए पेपर आसान रहा। गणित के सवालों ने थोड़ा उलझाया। - आनंद कुमार, गाजीपुर।
हिंदी और रीजनिंग के प्रश्न आसान थे, लेकिन करंट अफेयर्स के कुछ सवाल थोड़े कठिन लगे। हालांकि, पेपर ठीक ही रहा। - बृजेश कुमार, गाजीपुर।

गणित और रीजनिंग के सवाल आसान रहे, लेकिन सामान्य ज्ञान में कुछ प्रश्न ऐसे थे जिन पर ज्यादा समय लग गया। - हिमांशु आर्य, गाजीपुर।
विज्ञापन

नियमित पढ़ाई करने वालों के लिए पेपर आसान रहा। अब तो सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है। - पवन कुमार, गाजीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें