Prayagraj News : आरबी लाल, कुलपति शुआटस।
- फोटो : अमर उजाला।
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बुधवार को शुआट्स के कुलपति आरबी लाल से बुधवार को मनी लांड्रिंग के मुकदमे में कई घंटे पूछताछ की। फरवरी 2021 में कुलपति और उनके करीबी सात लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा किया गया था। उसी मामले में ईडी ने पूछताछ की। उनसे विश्वविद्यालय के धन के दुरुपयोग समेत तमाम बातों के बारे पूछताछ की गई।
ईडी ने फरवरी 2021 में शुआट्स के कुलपति आरबी लाल, उनकी पत्नी सुधा लाल, भाई एसबी लाल, विनोद बी लाल समेत सात लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों पर आरोप लगाया गया था कि शुआट्स के आस पास के इलाकों में मिशनरी के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी हड़प ली गई। मृत लोगों के नाम और आईडी का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया गया। हाईकोर्ट में फर्जी नाम पते से रिट कराई गई।