फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHUATS : बकाया वेतन को लेकर शिक्षको के बाद अब सुरक्षाकर्मियों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन, गेट पर जड़ा ताला

Thu, 01 Feb 2024 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते अक्तूबर माह में सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में ताला बंदी कर दी थी। उसे समय विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें तत्काल एक-एक माह की तनख्वाह दी गई थी।
विज्ञापन
शुआट्स में धरना प्रदर्शन करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया वेतन की मांग को लेकर शुआट्स के शिक्षकों के बाद अब सुरक्षा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीते आठ माह से वेतन न मिलने से नाराज विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी गेट में ताला जड़ दिया और मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन लगातार वेतन देने की बात कह कर, उन्हें भ्रमित कर रहा है।

विज्ञापन





विज्ञापन






बीते अक्तूबर माह में सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में ताला बंदी कर दी थी। उसे समय विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें तत्काल एक-एक माह की तनख्वाह दी गई थी। प्रदर्शन कर रहे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा अक्तूबर और नवंबर में वेतन तो दिया गया, लेकिन बकाया वेतन नहीं दिया गया। जनवरी और दिसंबर की भी सैलरी अभी तक नहीं दी गई है। इससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें