फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार है श्रीमद्भागवत कथा: केशरीनाथ

विज्ञापन
मानधाता के गोकुला तिवारीपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विकासखंड मानधाता के गोकुला के तिवारीपुर में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वैदिक मंत्रों व शंखध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से यह लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है।
जितना आध्यात्मिक ज्ञान भागवत पुराण, गीता के संदेश और हिंदू धर्म से मिलता है, उतना विश्व के किसी धर्म से नहीं मिलता। इधर, दोपहर में तीन बजे के बाद श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास डॉ. श्याम सुंदर पाराशर ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत के समान है। जो संतों की कृपा से मिलता है। जो भी इसे ध्यान से सुनता है उसका कल्याण होना निश्चित है।
मुख्य यजमान पंडित कमला कांत त्रिपाठी व उनकी पत्नी अमरावती रहे। इस अवसर पर राम लखन तिवारी, गया प्रसाद तिवारी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, हौशिला प्रसाद ओझा, लालता प्रसाद मिश्र, राघवेंद्र त्रिपाठी, नागेंद्र भूषण शुक्ल, आदर्श त्रिपाठी, प्रतिमा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें