धनपालपुर सिकंदरा निवासी दुकानदार चंद्रिका केसरवानी (28) ने बुधवार को दुकान के पीछे बने कमरे में पंखे के चुल्ले में रस्सी के फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। परिजन उसे एसआरएन ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनपालपुर सिकंदरा निवासी कपूर चंद्र केसरवानी के छोटे बेटे चंद्रिका केसरवानी ने सिकंदरा बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। बुधवार को सुबह करीब छह बजे चंद्रिका ने दुकान के पीछे वाले कमरे में खुदकुशी कर ली। मृतक की पत्नी यशी केसरवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, साढ़े तीन वर्ष की बेटी रम्या केसरवानी और दो वर्ष के पुत्र अनमित केसरवानी के सिर से पिता का साया उठ गया।
कपूरचंद केसरवानी के दो बेटों अंबिका केसरवानी और चंद्रिका बहुत ही खुशमिजाज था। लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते वह बेहद तनाव में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।