थाना क्षेत्र के डेराबारी गांव में रहने वाले किसान पुष्कर नाथ द्विवेदी (48) की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात तब हुई जब वह घर केबाहर मौजूद थे। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका था। अफसर मौकेपर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे रहे।
पुष्कर नाथ पुत्र वाचस्पति डेराबारी गांव में रहकर किसानी करते हैं। शनिवार रात 11 बजे के करीब वह घर केबाहर टहल रहे थे तभी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आए परिजन लहुुलुहान हाल में उन्हें शंकरगढ़ सीएचसी ले जाने लगे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारे कौन थे देर रात तक इसका पता नहीं चल सका था। परिजनों में चीखपुकार मची रही। मामले में एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मौकेपर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।