जैसे ही बैजनाथ केसरवानी सुरवल चंदेल नारीबारी के घर के पास उनके बेटे को बुलाने के लिए गाड़ी खड़ी की तभी प्रयागराज की ओर से दो लोग मोटरसाइकिल से आए और भाई के वाहन में बम से हमला कर दिया। हमले में रवि को गंभीर चोटें आई एवं ड्राइवर वेद भी घायल हो गया। वहीं पीछे बैठे दो लोग बाल-बाल बच गए। बम की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान घायलों को नजदीक के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। देर रात डॉक्टर ने व्यापारी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
पैसों का लेनदेन हो सकता है घटना का कारण
लोगों की बात मानें तो शुभम केशरवानी की चाकघाट, मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर एवं बाइक का शोरूम है। पैसे के लेनदेन को लेकर आए दिन विवाद होता था। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि हो सकता है की इसी वजह से यह हमला हो हुआ हो।
रविवार की रात घटना को अंजाम दिया गया है। बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा करते हुए व्यापारी पर बम से हमला किया है। शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच पड़ताल की जा रही है। -ओमप्रकाश, थाना प्रभारी
घटना बहुत गंभीर एवं दुःखद है। मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना प्रभारी घनश्याम प्रसाद मिश्रा की टीम व थाना शंकरगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों प्रदेशों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। -कुंज लता, सहायक पुलिस आयुक्त, बारा