फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय

Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

गंगोली शिवाला मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों ने आवास विकास कॉलोनी के शिव मंदिर, छतनाग के नागेश्वर मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में भक्ति गीतों और शिव स्तुति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने में सहयोग किया। ज्योतिर्विद राम जी त्रिपाठी ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें