फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार क्षेत्र को लेकर भिड़े किन्नर, पुलिस के सामने जमकर मारपीट

Mon, 01 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kinnar - फोटो : demo pic
विज्ञापन
धूमनगंज में राजरूपपुर चौकी के सामने किन्नरों के बीच जमकर मारपीट हुई। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव में लगे रहे लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। बाद में सूचना देने के बाद मौके पर और फोर्स पहुंची तब जाकर झगड़ा शांत कराया जा सका।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। राजरूपपुर में क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो  गुटों के बीच तनातनी चल रही है। शनिवार रात एक गुट की ओर से चौकी में आकर सूचना दी गई की दूसरे गुट के कुछ किन्नरों ने उनके गुट से संबंधित व्यक्ति को रास्ते में रोककर धमकी दी। अज्ञात वाहन से आए लोग धमकी देकर भाग निकले।

उधर इसी दौरान दूसरा गुट भी चौकी पर आ धमका। जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्ष निकलकर चौकी से बाहर आ गए और वही उनमें मारपीट शुरू हो गई। धूमनगंज पुलिस का कहना है की जांच पड़ताल की जा रही है। मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें