जिला न्यायालय में सोमवार से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, जिसके दौरान दीवानी मामलों से संबंधित सुनवाई नहीं होगी। हाई कोर्ट द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान दीवानी न्यायालय में कामकाज नहीं होगा। जिला न्यायालय में लॉक डाउन 4 के दौरान जिला जज उमेश कुमार शर्मा के आदेश पर दीवानी सहित फौजदारी की 21 अदालतों में 22 फरवरी से आवश्यक कार्य किया जा रहा था। अब जिला न्यायालय में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।