फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : माफिया डॉन मुख्तार के साले शरजील रजा को हाईकोर्ट से राहत, जमानत पर रिहा करने का आदेश

Thu, 20 Oct 2022 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याची पर गैंगेस्टर एक्ट केतहत मऊ जिले के दक्षिणी टोला में 31 जनवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी और शरजील रजा सहित उसके दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुख्तार अंसारी और उसका साला सरजील। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा को राहत देते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याची को निजी मुचलके और दो प्रतिभूतियों पर रिहा किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति सैयद वैज मियां ने शरजील रजा उर्फ आतिफ रजा की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है। 

विज्ञापन



याची पर गैंगेस्टर एक्ट केतहत मऊ जिले के दक्षिणी टोला में 31 जनवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी और शरजील रजा सहित उसके दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया था। याची के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने कहा, याची को गलत रूप से फंसाया गया है। याची अपने पूर्व केअपराधों में जमानत पर है। हालांकि, सरकारी अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। लेकिन, कोर्ट ने दोनों पक्षाें को सुनने के बाद याची की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें