फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकर महादेवन के कैंप में काम करने का मिलेगा मौका

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एमएनएनआईटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के तकनीकी और सांस्कृतिक महोत्सव में दूसरे दिन कलरव आइडल प्रतियोगिता की धूम रही। इस प्रतियोगियों में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड के गानों की प्रस्तुति दी। यह प्रतियोगिता प्रख्यात गायक शंकर महादेवन एकेडमी की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के विजेता को एकेडमी से जुड़ने और शंकर महादेवन से मिलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इसमें ईनामी राशि भी अधिक है। इसकी वजह से इस प्रतियोगियों को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा। मॉडल यूनाइटेड नेशंस की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी तर्क रखे। समारोह में दूसरे दिन एकल नाट्य प्रतियोगिता मोलोलॉग, कॉमिक यूनिवर्स, क्विज समेत कई कई आयोजन हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें