फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शाइन सिटी ग्रुप की कई एकड़ भूमि कुर्क, पुलिस आयुक्त वाराणसी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Thu, 29 Dec 2022 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर गेट आदि का निर्माण भी कराया गया था। तथा निवेश करने वालों को जल्द दो गुना रकम करने का वादा किया गया था। लेकिन वादा खिलाफी होने पर निवेशकों ने ग्रुप के निदेशक पर कई मुकदमे कराए थे।
विज्ञापन
शाइन सिटी दफ्तर। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारा तहसील अंतर्गत कांटी ग्राम सभा में शाइन सिटी ग्रुप की 81 गाटा की कई एकड़ जमीन पर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। कंपनी निदेशक राशिद नसीम पुत्र नसीम अहमद ने 2014-15 के आसपास कांटी ग्राम सभा के रीवा रोड हाईवे से लगी कुछ बीघा जमीन का सौदा किया था। कंपनी ने एजेंटों के माध्यम से अच्छे प्रलोभन देकर लोगों के पैसे का निवेश कराया था। धीरे-धीरे किसानों को कुछ को एडवांस देकर कुछ किसानों से रजिस्ट्री कराकर लगभग 100 बीघे में शाइन सिटी का विस्तार किया था।

विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर गेट आदि का निर्माण भी कराया गया था। तथा निवेश करने वालों को जल्द दो गुना रकम करने का वादा किया गया था। लेकिन वादा खिलाफी होने पर निवेशकों ने ग्रुप के निदेशक पर कई मुकदमे कराए थे। लखनऊ से लेकर प्रयागराज आदि जिलों में सौ से अधिक मुकदमे शाइन सिटी निदेशक मंडल के विरुद्ध दर्ज कराये गए हैं।

 

गत 24 दिसंबर  को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर जैतपुरा वाराणसी थाने के एसआई अमित कुमार मिश्रा की अगुवाई में मौके पर आयी टीम के लेखपाल कांटी व जारी, प्रधान कांटी तथा घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी इंचार्ज ताराचंद ने कुर्की की कार्यवाही की तथा मौके पर कुर्क की गई भूमि का नंबर लिखा दर्जन भर बोर्ड लगवाए। जिसने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत संपत्ति राज्य के पक्ष में कुर्क किया गया लिखा है।

 

कांटी लेखपाल देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि 81 गाटा भूमि को कुर्क किया गया है। इस कार्यवाही के बाद निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई है। पीड़ितों में राजमणि कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पवन कुमार, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, पप्पू केसरवानी, अजय कुमार आदि शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें