फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद की सात अन्य संपत्तियां चिह्नित, जब्त करने की कार्रवाई शुरू

Fri, 14 Aug 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा कार्रवाई के क्रम में जिला पुलिस ने उसकी सात अन्य संपत्तियों को चिह्नित किया है, जिनके जब्तीकरण के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन सात संपत्तियों को लेकर अतीक की अब तक कुल 20 संपत्तियों को चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिन सात संपत्तियों को चिह्नित किया गया, उनमें धूमनगंज के दामूपुर स्थित दो, झूंसी के कटका स्थित चार व कौशाम्बी के पिपरी स्थित पांच जमीनें शामिल हैं। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि इन सभी सात संपत्तियों की जब्तीकरण के लिए संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अतीक व उसके गुर्गों समेत 23 के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

अतीक अहमद व उसके गुर्गों समेत 23 लोगों के शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। साथ ही शस्त्र निरस्तीकरण के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। इनमें अतीक के अलावा शादाब, इसरार, मुख्तार अहमद, मो. ईशा, गिरीश दुबे, नूर अख्तर, मो. आजम, मो. इमरान, मो. इदरिश उर्फ बब्लू के अलावा एसआरएन अस्पताल में वृद्धा से मारपीट करने का आरोपी गार्ड संजय मिश्र निवासी कौंधियारा व 12 अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि पुलिस की ओर से अतीक के अलावा अन्य माफिया से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपार्ट भी भेजी गई है। इनमें बच्चा पासी गिरोह के दो सदस्य भी शामिल हैं जिनमें एक कौशाम्बी के गौसपुर कटहुला व दूसरा धूमनगंज के पीपलगंाव का रहने वाला है। 

अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइंस पुलिस ने दहेज उत्पीडन व अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी निवेश गुप्ता उर्फ अंकुर गुप्ता निवासी सतना को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई अनीस फातिमा व भारत सिंह ने आरोपी को पकड़ा। बता दें कि आरोपी की सिविल लाइंस निवासी पत्नी ने आरोप लगाया था कि दहेज के लिए मारपीट गालीगलौज करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया। साथ ही अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें