फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से आए दो बस यात्रियों समेत सात नए कोरोना पॉजिटिव 

Fri, 23 Jul 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • जीरो रोड बस अड्डे पर एंटीजन जांच में हुई संक्रमण की पुष्टि, सिर्फ तीन हुए स्वस्थ, कोई मौत नहीं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के डेल्टा प्लस अलर्ट के तहत की जा रही कोरोना जांच में बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश से आए दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीरो रोड बस अड्डे पर दोनों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरआरटी टीम ने दोनों संक्रमितों से यात्रा का विवरण लिया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों संक्रमितों में कोरोना के सामान्य लक्षण सर्दी, बुखार भी परिलक्षित नहीं हैं। उन्हें दस दिन होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। इन दो यात्रियों समेत जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


नवागत सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक शासन के निर्देश पर एयरपोर्ट, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर डेल्टा प्लस अलर्ट के तहत दो शिफ्टों में यात्रियों की कोविड जांच कराई जा रही है। अभी तक चार संक्रमित मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र और सूरत के साथ मध्य प्रदेश से आने वाले यात्रियों की विशेष रूप से जांच कराई जा रही है ताकी संक्रमण का पता कर प्रसार रोका जा सके। 

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सौ से कम है। बृहस्पतिवार को 7111 लोगों की कोविड जांच कराई गई। सात संक्रमितों में दो एमपी से आए बस यात्री हैं। उनकी निगरानी की जाएगी। वहीं तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है। सभी ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। राहत की बात रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। एसआरएन अस्पताल के सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि कोरोना वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती तीन ब्लैक फंगस संक्रमितों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
एक दिन में रिकार्ड 22157 लोगों ने कराया टीकाकरण 
जनवरी से जुलाई तक कोरोना टीकाकरण के करीब छह माह की अवधि में बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 22157 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिले में कोविड वैक्सीनेशन का यह रिकार्ड है। छह ब्लॉकों के क्लस्टर अभियान में 6337 समेत 18988 लोगों ने पहली और 3169 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर उमस भरी गर्मी के बाद भी लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाने को घंटों इंतजार किया। स्लॉट बुक कराने वालों को भी प्रतीक्षा करनी पड़ी। दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या कम रही पर भीड़ के कारण उन्हें भी इंतजार करना पड़ा। कुछ केंद्रों पर गर्मी के कारण लोगों ने घबराहट की शिकायत की, ऑब्जर्वेशन के बाद ऐसे लोगों को घर भेजा गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक जिले के वैक्सीन भंडार में करीब 50 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। इतनी ही वैक्सीन डोज मिलने की उम्मीद है। अब टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़या जा रहा है। वहीं मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज केंद्र पर 1298 लोगों का टीकाकरण किया गया। नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक महिला स्पेशल पिंक बूथ पर 186 तथा विदेश यात्रा की तैयारी कर चुके 43 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। नैनी स्थित लाला रामकुमार इंटर कॉलेज में सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के जन्मदिन पर आयोजित टीकाकरण शिविर में 136 लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। संयोजक अनुज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि, संत प्रसाद पांडेय के मुताबिक टीकाकरण कराने वालों ने सांसद डॉ. रीता के दीर्घायु होने की कामना की। समापन अवसर पर अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें