फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ओवरलोड डंपर की टक्कर से बिजली के सात खंभे टूटे, बिजली गुल

Fri, 27 Mar 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे में बुधवार रात ओवरलोड डंपर की टक्कर से बिजली के सात खंभे टूट गए। इससे कस्बे के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब 10 बजे कुछ मोहल्लों की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


विद्युत निगम के अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि रात करीब तीन बजे ओवरलोड डंपर के चालक ने खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया। यह घटना सीसी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद तार आपस में टकराने की वजह से लाइन में फाल्ट आ गया। टूटी हुई लाइन के जंफर खुलवाने के बाद पीछे के हिस्से की आपूर्ति सुबह करीब 10 बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रकरण में एक तहरीर पुलिस को दी गई है। टूटे हुए खंभे बदलने के लिए दूसरे मंगाए गए हैं। काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू कर दी जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें