फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गला रेतकर हत्या के बाद युवक का शव झाड़ियों में फेंका, लेनदेन के विवाद में वारदात की आशंका

Sat, 10 Dec 2022 12:09 PM IST
विनोद सिंह प्रयागराज

सार

कपड़ों में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान नंदन तालाब, अरैल निवासी आशीष पुत्र संतोष दीक्षित के रूप में हुई। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर में कई अन्य जगहों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव में मिर्जापुर राजमार्ग के किनारे नैनी निवासी आशीष दीक्षित (40) की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने 15 लाख रुपये के विवाद में हत्या का आरोप लगाकर प्रॉपर्टी डीलर को नामजद कराया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मर्दापुर गांव में शनिवार सुबह कुछ लोग बांस काटने गए थे। तभी खून से लथपथ युवक का शव दिखाई दिया।

विज्ञापन



सूचना पर पुलिस पहुंची। कपड़ों में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान नंदन तालाब, अरैल निवासी आशीष पुत्र संतोष दीक्षित के रूप में हुई। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर में कई अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


परिजनों का आरोप है कि मवैया निवासी मुकेश पाल से 15 लाख रुपये का विवाद था। वह लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। इसी को लेकर आशीष पिछले कई दिनों से गायब रह रहा था। अगस्त से ही वह घर छोड़कर रहने लगा था। इस दौरान परिवारवालों से फोन पर ही संपर्क करता था। डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन



कई लोगों से ले रखा था उधार
पुलिस का कहना है कि अब तक कि जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि आशीष ने कई लोगों से रुपये उधार ले रखे थे। पहले वह शादी समारोह में फोटो व वीडियोग्राफी कराता था। हालांकि पिछले दो सालों से राजनीति में लग गया था। इसी के तहत उसने पार्टी भी बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें