फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में तमंचे से फायरिंग, सनसनी

Wed, 24 Apr 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिवकुटी में भूमि विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन वह फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। शैक्षिक संस्था से सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. रामकिशोर शुक्ला व्यवसाय करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बगल में ही विक्रम सिंह उर्फ गोलू का मकान है।

विज्ञापन


भुक्तभोगी का आरोप है कि रविवार आधी रात के बाद गोलू उनके मकान में अपने चार-पांच साथियों के साथ चढ़ आया और गालीगलौज करने लगा। इस दौरान उनकी कार बाहर खड़ी हुई थी। आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थर चलाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तब यह लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस ने भी पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर शिवकुटी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। आरोपियों ने कार को ईंट-पत्थर से नुकसान पहुंचाया है, लेकिन फायरिंग के कोई निशान नहीं मिले। रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें