चार सीधी भर्तियों में 10 पदों पर चयन
अभियंता, संग्रहालयाध्यक्ष, साइटोजेनेटिस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को चार प्रकार की सीधी भर्तियों के अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिए इनमें अभियंता, संग्रहालयाध्यक्ष, साइटोजेनेटिस्ट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
संस्कृति विभाग के तहत संग्रहालयाध्यक्ष के दो अनारक्षित पदों पर कृष्ण ओम सिंह एवं आशीष कुमार दुबे को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत साइटोजेनेटिस्ट के पद के एक अनारक्षित पद पर शिवांगी श्रीवास्तव का चयन हुआ है। जिला पंचायत (केंद्रीय संक्राम्य) संवर्ग सेवा के तहत अभियंता के चार दों पर हुई सीधी भर्ती में विभांशु सिंह, शिवाजी राजा राजपूत, राहुल सिंह और पुष्कर कुमार को चयनित घोषित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमओएच कम असिस्टेंट प्रोफेसर (यूएचटीसी) के पांच पदों के मुकाबले तीन पदों पर आयशा कृति रहमान, क्षितिज राज एवं जमील राजी का चयन किया गया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण दो पद रिक्त रह गए।