अल्लापुर इलाके में नेता चौराहा एवं लेबर चौराहे पर हुई सभा को संबोधित करते हुए मृत्युजंय सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड सामाजिक विज्ञान और कला में चयनित अभ्यर्थियों के साथ बहुत सौतेला व्यवहार कर रहा है। इन दोनो विषय को छोड़कर अन्य सभी विषय के चयनित अभ्यर्थी एक वर्ष से अधिक समय से नियुक्ति पाकर अपनी सेवा दे रहे हैं ।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी 2016 सामाजिक विज्ञान और कला के चयनित अभ्यर्थियों को पांच साल बाद भी नियुक्ति नहीं मिल पाई है। अंतिम परिणाम में सफल होने के बाद भी कॉलेज आवंटन न होने से परेशान अभ्यर्थी एक सितंबर से आंदोलन करेंगे। इसके लिए सोमवार को अभ्यर्थियों ने शहर की कई डेलिगेसियों में जनसंपर्क कर आंदोलन के लिए समर्थन जुटाया। अभ्यर्थियों ने नुक्कड़ सभा भी की।
विज्ञापन
अल्लापुर इलाके में नेता चौराहा एवं लेबर चौराहे पर हुई सभा को संबोधित करते हुए मृत्युजंय सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड सामाजिक विज्ञान और कला में चयनित अभ्यर्थियों के साथ बहुत सौतेला व्यवहार कर रहा है। इन दोनो विषय को छोड़कर अन्य सभी विषय के चयनित अभ्यर्थी एक वर्ष से अधिक समय से नियुक्ति पाकर अपनी सेवा दे रहे हैं । जिस कारण चयनित छात्र मानसिक तनाव मे जीने को मजबूर हैं ।
सलोरी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा है कि चयन बोर्ड अध्यक्ष सामाजिक विज्ञान और कला के चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन को रोककर टीजीटी और पीजीटी 2021 की भर्ती को पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो अभ्यर्थी आमरण अनशन करेंगे। इसके अलावा गोविंदपुर, आपट्रान चौराहा समेत अन्य डेलिगेसियों में भी सभा हुई। इस मौके पर संदीप सिंह,राम कृष्ण शुक्ला,राघवेन्द्र सिंह, पंकज सिंह,श्याम सुंदर मिश्रा, डॉ.रमेश यादव,प्रदीप पाठक, संजीव नारायण आदि चयनित छात्र उपस्थित रहे।