फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूकरगंज में 168 बोतल सोया सॉस जब्त

Fri, 10 Mar 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणवत्ता खराब पाए जाने पर खाद्य सुरक्ष एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को लूकरगंज में 168 बोतल सोया सॉस सीज कर दिया। इसके अलावा कई दूसरे इलाकों में भी होली के मद्देनजर छापेमारी की गई। कहीं बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक सीज की गई तो कहीं खराब गुणवत्ता की मिठाई को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी अरविंद यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लूकरगंज स्थित मनोकामना मार्केटिंग में छापा मारा और पांच-पांच सौ ग्राम वाली 9240 रुपये मूल्य की 14 पेटी में रखीं सोया सॉस की 168 बोतलें सीज कर दीं। वहीं, कटरा स्थित मिश्रा मिष्ठान भंडार में छापा मारकर तकरीबन तीन हजार रुपये मूल्य की छेना मिठाई निष्ट कराई गई। साथ ही मीरापुर में विपिन कुमार मिश्र के प्रतिष्ठान में छापा मारकर 1295 रुपये मूल्य की 37 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पकड़ी गई और सभी बोतलें सीज कर दी गई। इन सभी स्थानों से खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।

इसके अलावा शौकतअली रोड, अटाला, अहमदगंज में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खेवा, बेसन एवं मेथी, कटरा एवं मम्फोर्डगंज में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खोवा, मैदा, मिल्क केक, बर्फी, लूकरगंज, राजरूपपुर, चौफटका क्षेत्र की दुकानों से काजू बर्फी, खोवा एवं दूध और सुलेमसराय, धूमनगंज एवं नीम सराय स्थित दुकानों से टॉफी, पापड़, नमकीन एवं बिस्कुट के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। अभिहित अधिकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें