फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बीएचयू आईएमएस के लापता डॉक्टर की दूसरे दिन भी तलाश जारी, जल पुलिस ने यमुना में चलाया सर्च आपरेशन

Sat, 16 Mar 2024 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीएचयू के जूनियर रेजिडेंट सौरभ अहिरवार का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। नैनी पुलिस के साथ ही जल पुलिस खोजबीन में जुटी है। यमुना नदी में शनिवार को भी सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस पुल के आसपास इलाकों की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
सौरभ अहिरवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के लापता डॉक्टर का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। शनिवार को जल पुलिस ने करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। डॉक्टर का कुछ पता नहीं चला। नैनी पुलिस भी खोजबीन में जुटी हुई है। नैनी पुलिस की एक टीम आईट्रिपलसी भी पहुंची। नए पुल टोल टैक्स बैरियर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि नैनी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एमबीबीएस छात्र सौरभ अहिरवार(25) ने नए पुल पर बाइक छोड़कर यमुना में छलांग लगा दी। वह वाराणसी से बाइक लेकर यहां पहुंचा था। उसने खुद इसकी जानकारी घटना से पहले ऑडियो भेज घरवालों को दी। हालांकि, नदी में दिनभर सर्च अभियान चलाए जाने के बाद भी देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

सौरभ पुत्र सुखराम अहिरवार मूलरूप से मप्र के अनूपपुर का रहने वाला था। वह बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस स्थित डरमेटोलॉजी विभाग में जूनियर रेजीडेंट तैनात था। उसके साथी डॉ.कपिलदेव शर्मा निवासी पुराल उत्तरकाशी, उत्तराखंड ने बताया कि सौरभ ने शुक्रवार रात 11 बजे के करीब घरवालों को एक रिकाॅर्डेड ऑडियो भेजा। इसमें वह यह कहता हुए सुनाई दिया कि उसने अपनी बाइक प्रयागराज स्थित नए यमुना पुल पर छोड़ दी है और वह पुल से नदी में कूदकर जान देने जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

नैनी पुल पर टोल बूथ के पास खड़ी मिली बाइक

यह सुनकर घरवाले घबरा गए और उसके कपिल समेत अन्य दोस्तों को सूचना दी। इसके बाद फोन से बताया गया तो नैनी पुलिस नए यमुना पुल पर पहुंची। यहां पूर्व में बने टोल टैक्स बूथ के पास एक यमाहा एफजेड बाइक लावारिस हालत में मिली। घरवालों को जानकारी दी गई तो पता चला कि वह सौरभ की ही बाइक है। रात में ही खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

देर रात उसके तीन दोस्त भी वाराणसी से आ गए। शुक्रवार सुबह एक बार फिर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों तो जल पुलिस ने यमुना नदी में तलाश शुरू की। जल पुलिस की टीम ने नैनी से दारागंज, छतनाग, लवायन, फाफामऊ तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। शाम को अंधेरा होने पर खोजबीन रोक दी गई। नैनी प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। शनिवार को एक बार फिर नए सिरे से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन

कभी कोई परेशानी की बात नहीं बताई

दोस्त की तलाश में वाराणसी से आए तीन मेडिकल छात्रों में कपिल के अलावा यशवंत कुमार रेड्डी व राजकुमार मीणा भी शामिल रहे। यशवंत ने बताया कि सौरभ ने कभी किसी तरह की परेशानी की बात नहीं बताई। पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे में वह भी नहीं समझ पा रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। उसने यह भी बताया कि सौरभ कब हॉस्टल से निकला, इस बारे में भी किसी को नहीं पता चल सका। रात में जब घरवालों का फोन आया, तब सभी को जानकारी हुई।

एक दिन पहले निकला था वाराणसी से

पुलिस के मुताबिक दोस्तों ने यह भी बताया कि सौरभ एक दिन पहले वाराणसी से निकला था। 13 की रात हॉस्टल में रहने वाले दोस्तों से हेलमेट मांगा था। पूछने पर कहा, कुछ काम से जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मौके पर बाइक मिली है, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें