फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आतंक मचाने वाले स्कूटी सवार लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच मोबाइल बरामद किए
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट-छिनैती की लगातार वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचाने वाले स्कूटी सवार लुटेरे आखिरकार पुलिस के फंदे में फंस गए। आरोपी तीनों लुटेरों को दारागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटे गए पांच मोबाइल व घटनाओं में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों में से एक बीकॉम का छात्र है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से शहर केअलग-अलग इलाकों में लूट-छिनैती की लगातार वारदातों से हड़कंप मचा हुआ था। पीड़ितों से बातचीत के बाद पता चला था कि ज्यादातर घटनाओं में स्कूटी सवार बदमाशों का हाथ था। चार अगस्त को गीता निकेतन के पास प्रतियोगी छात्र बृजेश कुमार का भी मोबाइल स्कूटी सवार बदमाशों ने छीन लिया था। हालांकि भागते वक्त सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये ही जांच पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इनमें बॉबी दयाल निवासी निहालपुर खुल्दाबाद, ऋतुराज सिंह निवासी भुसौली टोला खुल्दाबाद व आयुष वर्मा निवासी हिम्मतगंज खुल्दबाद शामिल हैं। आयुष बीकॉम का छात्र है जबकि  उसके पिता फोटोग्राफर हैं। पुलिस ने बताया कि  उनके कब्जे से पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। इनमें से एक -एकमोबाइल गीता निकेतन, सिविल लाइंस व कीडगंज में छीना गया था। जबकि  शेष दो मोबाइल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया। जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें