एससीईआरटी परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा। यह काम अगले महीने शुरू होगा। शासन की ओर से जल्द ही इस बारे में आदेश आएगा।
गौरतलब है कि परीक्षा 29 मई को हुई थी और उसका नतीजा 13 अगस्त आया था। लेकिन परिणाम से तमाम अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं। इसीलिए पुनर्मूल्यांकन की मांग तेजी के साथ उठ रही थी।
जानकारी यह भी मिल रही है कि पुनर्मूल्यांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दरअसल, जब छात्र नतीजों से संतुष्ट नहीं हुए तो इस मामले की जांच एक उच्च स्तरीय समिति को सौंपी गई।
समिति ने नतीजों में फेल 51 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण पाया। यही नहीं 53 ऐसे अभ्यर्थी भी मिले जिनकी कॉपी पर उत्तीर्ण प्रतिशत से कम अंक थे पर फिर भी उनका चयन हो गया। हाईकोर्ट ने भी कई अभ्यर्थियों की कॉपी का दोबारा मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया हुआ है।