मानविकी विषयों के अभ्यर्थियों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों के मुकाबले उन्हें कम अंक मिलते हैं। साथ ही स्केलिंग के नाम पर अंक घटाए-बढ़ाए जाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के बीच चर्चा है कि आयोग मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाकर उसकी जगह उत्तर प्रदेश आधारित प्रश्नपत्र शामिल किए जाने की तैयारी कर रहा है।
सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे प्रतियोगी छात्र नेता कौशल सिंह का कहना है कि अभ्यर्थियों को पीसीएस-2023 का विज्ञापन जारी होने का इंतजार है। विज्ञापन में मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम भी दिया जाता है। अगर बदलाव होता है तो उत्तर प्रदेश के प्रतियोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही स्केलिंग का विवाद भी खत्म हो जाएगा।