फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election : शिक्षक एमएलसी के लिए सोमवार को डाले जाएंगे वोट, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Sun, 29 Jan 2023 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एमएलसी चुनाव में मतदान से दो दिन पहले भी समीकरणों को अपने पक्ष में बनाने एवं बताने की कवायद जारी रही। जीत को लेकर सभी के अपने-अपने दावे भी हैं। इस बार चुनाव में दलों के अलावा प्रयागराज के वोटर एवं जाति बड़े फैक्टर बन गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठक में बोलते पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए इस बार आमने-सामने की लड़ाई नहीं है। भाजपा के प्रत्याशी उतारने की वजह से बहुकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। ऐसे में नजदीकी मुकाबले के आसार बन गए हैं। यही वजह है कि शिक्षक राजनीति के जानकार भी नतीजे को लेकर भविष्यवाणी से बच रहे हैं।

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में मतदान से दो दिन पहले भी समीकरणों को अपने पक्ष में बनाने एवं बताने की कवायद जारी रही। जीत को लेकर सभी के अपने-अपने दावे भी हैं। इस बार चुनाव में दलों के अलावा प्रयागराज के वोटर एवं जाति बड़े फैक्टर बन गए हैं। इस चुनाव में कुल 33 हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें से 16 हजार से अधिक प्रयागराज के हैं। ऐसे में चुनाव में प्रयागराज के मतदाताओं की बड़ी भूमिका होगी।

शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठक में मौजूद टीचर। - फोटो : अमर उजाला।
तीन बार से विधायक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रत्याशी सुरेश त्रिपाठी इस बार भी जीत का दावा कर रहे हैं। उन्हें संगठन एवं प्रयागराज के मतदाताओं पर भरोसा है लेकिन पूरे प्रदेश के शिक्षकों के बीच मजबूत दखल रखने वाले ओम प्रकाश शर्मा के निधन के बाद पहली बार हो रहे इस चुनाव में सुरेश त्रिपाठी के सामने पुरानी एकता को बनाए रखने की चुनौती है।

इस चुनाव में भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी उतारा है। झांसी के बाबू लाल तिवारी की बुंदेलखंड के जिलों में अच्छी पकड़ की बात कही जा रही है। वहीं 16 हजार से अधिक मतदाताओं वाले प्रयागराज में उनकी दावेदारी बहुत हद तक पार्टी पर निर्भर करेगी।

इन समीकरणों के बीच सपा के नेता जातीय समीकरण को लेकर जीत के दावे कर रहे हैं। पार्टी उम्मीदवार डॉ.एसपी सिंह पटेल के समर्थक ओबीएस एवं मुस्लिम शिुक्षकों के साथ अनुसूचित जाति के मतदाताओं का भी साथ मिलने की बात कह रहे हैं, जिनकी संख्या 70 फीसदी से अधिक है। उनका कहना है कि बसपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा है, जिसका फायदा मिलने का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के डॉ.मान सिंह की जीत से भी उनमें उत्साह है। पार्टी की ओर से उसी फार्मूेले को इस चुनाव में भी अपनाया गया है।

मतदाता अब भी चुप
मतदान में अब सिर्फ एक दिन बचे हैं लेकिन मतदाता अब भी खामोशी तोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वे खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ऐसे में दावेदारों की चिंता और बढ़ गई है।


16 हजार अधिक मतदाता 36 बूथों पर देंगे वोट
एमएलसी चुनाव के लिए प्रयागराज में कुल 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16 हजार से अधिक मतदाता वोट करेंगे। शहरी क्षेत्र में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 21 ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना की प्रक्रिया झांसी में पूरी की जाएगी। ऐसे में मतदान के बाद बैलेट बॉक्स झांसी भेज दिए जाएंगे। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि मतदान की पूरी तैयारी की गई है। मतदान स्थल के 100 मीटर की परिधि में फोन,कार्डलेस फोन, वायरलेस आदि का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

मतदाताओं को मिलेगी छुट्टी
एमएलसी चुनाव में मतदान करने के लिए शिक्षकों को सोमवार को आकस्मिक अवकाश मिलेगा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल शिक्षकों को ही आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।

ये हैं प्रत्याशी
बाबूलाल तिवारी, एसपी सिंह पटेल, अशोक कुमार राठौर, इमरान अहमद, उपेंद्र कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद व्यास, डॉ.प्रेम चंद्र यादव, लालमणि द्विवेदी, सुरेश कुमार त्रिपाठी, डॉ.हरिओम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें