हनुमत निकेतन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला।
मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अरैल में सोमेश्वर महादेव, फाफामऊ में पड़िला महादेव, शिवकुटी में शिवकोटि कचहरी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, कटघर में भोले गिरि महादेव, ललितेश्वर महादेव मंदिर के अलावा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में स्थित शिव मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
श्री मनकामेश्वर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
हर-हर महादेव के उद्षोघ से पूरा वातावरण शिव मय हो गया। संगम और दारागंज गंगा घाट से जल भरकर कांवड़ियों ने भगवान भूत भावन महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
मनकामेश्वर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस के अलावा दारागंज, कीडगंज, मुट्ठीगंज, सुलेमसराय, धूमनगंज, कालिंदीपुर, कटरा, चौक, जीरो रोड, जॉनसेनगंज, राजापुर, राजरूपुर, झलवा, फाफामऊ, नैनी, झूंसी आदि इलाकों में सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।
कटघर स्थित शिव मंदिर में पूजा करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों के बाहर फूल-माला की दुकानों पर भारी भीड़ रही। भगवान शिव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया।