फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: इस बार सावन में दुर्लभ संयोग, सोमवार से ही शुरू और उसी दिन होगा श्रावण मास

Thu, 11 Jul 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले वर्ष अधिकमास होने की वजह से सावन तकरीबन दो माह का रहा। तब सावन के आठ सोमवार आए, लेकिन इस बार कुल पांच सोमवार हैं। आचार्य डा. अमिताभ गौर बताते हैं कि सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई को दोपहर 03:46 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
सावन 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष की दृष्टि से इस बार सावन बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि सावन की शुरुआत सोमवार से ही हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को ही होगा। खास बात यह है कि सावन का समापन रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को होगा, जबकि इसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी।

विज्ञापन


पिछले वर्ष अधिकमास होने की वजह से सावन तकरीबन दो माह का रहा। तब सावन के आठ सोमवार आए, लेकिन इस बार कुल पांच सोमवार हैं। आचार्य डा. अमिताभ गौर बताते हैं कि सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई को दोपहर 03:46 बजे शुरू होगी, लेकिन उदयातिथि को देखते हुए 22 जुलाई से सावन की शुरुआत मानी जाएगी।
यह एक तरह का दुर्लभ संयोग है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जब सावन का आरंभ सोमवार से हो और समापन भी सोमवार को ही हो। डाॅ. गौर के मुताबिक सनातन धर्म में सावन के महीने का विशेष स्थान है। यह पूरा मास भगवान शिव को समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावन सोमवार तारीख

पहला सोमवार - 22 जुलाई
दूसरा सोमवार - 29 जुलाई

तीसरा सोमवार - 05 अगस्त
चौथा सोमवार - 12 अगस्त

पांचवां सोमवार - 19 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें