Prayagraj News : सावन के द्वितीय सोमवार को हनुमत निकेतन स्थित शिवमंदिर में पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस स्थित शिवमंदिर, तक्षकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, नागवासुकि मंदिर और दशाश्वमेध ब्रह्मेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ पड़ी। भोर से देर शाम तक शिवालयों में जलाभिषेक होता रहा। शहर के प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भोर में पंचामृत स्नान के साथ ही भक्तों की भीड़ लग गई।
बैरहना -नैनी मुख्य मार्ग से सरस्वती घाट तक कतारबद्ध श्रद्धालु धक्कामुक्की करते बाबा के दरबार पहुंच रहे थे। दोपहर में भोग आरती के समय दोपहर करीब 12 बजे सिर्फ 15 मिनट के लिए स्थगित रहा। इसके बाद फिर कतार में लगे श्रद्धालु मनकामेश्वर के दरबार में बढ़ने लगे। रात एक बजे के बाद तक सरस्वती घाट से लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही और बारी-बारी के भक्त बाबा का जलाभिषेक करते रहे। रात एक बजे तक यहां दर्शन-पूजन का सिलसिला चला। इस दौरान मंदिर के महंत श्रीधरानंद अन्य पुजारियों और सेवादारों के साथ सहज दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था में लगे रहे।
Prayagraj News : सावन के द्वितीय सोमवार को हनुमत निकेतन स्थित शिवमंदिर में पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर में भी दिन भर भक्तों की भीड़ मनोकामना पूर्ति के लिए हाजिरी लगाने पहुंचती रही। मुट्ठीगंज के भोलेगिरि मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में भोर से ही भोले नाथ को जल चढ़ाने और मनोरथ पूर्ण करने के लिए पूजा-आरती करने वालों की भीड़ शुरू हो गई। शाम को भी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।
Prayagraj News : कांवड़ यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम में लगी पुण्य की डुबकी, उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के द्वितीय सोमवार पर संगमनगरी शिवमय हो गई। संगम के अलावा गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ने से लंबी कतार लग गई। मनकामेश्वर महादेव मंदिर में लंबी कतार लगी रही। इस दौरान संगम में बड़ी संख्या में भक्तों ने पुण्य की डुबकी लगाई और शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
Prayagraj News : सावन के दूसरे सोमवार पर कघटर स्थित भोलेगिरि मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला।
मनकामेश्वर का रजत शृंगार, फूलों से सजा सोमेश्वर धाम
सावन के दूसरे सोमवार पर जगविख्यात मनकामेश्वर महादेव का रजत शृंगार देखने के लिए भक्तों की भीड़ आधी रात के बाद तक उमड़ती रही। हरी पत्तियों, लताओं से सजे वंदनवारों के बीच मनकामेश्वर महादेव का रंग-बिरंगे फूलों से मोहक शृंगार किया गया था। मंदिर के व्यवस्थापक श्रीधरानंद ने सैकड़ों भक्तों और सेवादारों के साथ भव्य भोग अर्पित किया। इसके बाद महाआरती हुई।
Prayagraj News : गोद में बच्चे को लेकर जाती महिला कांवड़िया।
- फोटो : अमर उजाला।
कांवड़िया शिव भक्तों के हुजूम से जाम हुआ प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग
सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा भोलेनाथ केजलाभिषेक के लिए आस्था पथ पर भक्तिभाव का रेला उमड़ पड़ा। दशाश्वमेध घाट पर आधी रात के बाद से ही कल भरने के लिए कांवड़ियों का तांता लग गया। हालत यह रही कि पौ फटने के बाद ही प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग कांवड़ियों के हुजूम से जाम हो गया।