राम-केवट मंदिर के लिए सौंपा ज्ञापन
जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री अरुण द्विवेदी ने वर्षों से राम- केवट मंदिर और श्रीराम संध्या मठ मंदिर को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शृंग्वेरपुर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य कराए गए, लेकिन मंदिर का सौंदर्यीकरण नहीं हो सका।
भेंट किया अंगवस्त्र और स्मृति चिह्ननिषादराज जयंती पर शृंग्वेरपुर धाम पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का जोरदार स्वागत किया गया। निषाद पार्टी, भाजपा और जय श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन किया। जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री अरुण द्विवेदी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर माल्यार्पण किया। रामायण मेला आयोजन समिति के महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी व भाजपा नेता उमेश तिवारी ने भी कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
गुजरात-उत्तराखंड से भी आए निषाद वंशज
गुह्यराज निषादराज की जयंती पर मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड से हजारों निषाद वंशज शृंग्वेरपुर पहुंचे थे। लखनऊ राजमार्ग स्थित भगवतीपुर से शृंग्वेरपुर स्थित श्रीराम घाट तक श्रद्धालुओं का हुजूम इसके अलावा उत्खनन स्थल पर आयोजित महासभा के पंडाल निषाद वंशजों का जमावड़ा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी गंगानगर एसीपी सौरव एसडीएम सोरांव डॉक्टर कंचन, इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।