फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी में समरा उस्मानी हेड गर्ल चुनीं गई

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सेंट मैरीज कान्वेंट (एसएमसी) इंटर कॉलेज में शनिवार को नए शैक्षिक सत्र केलिए पदाधिकारियों के चुनाव के साथ पदस्थापन समारोह का आयोजन किया गया। नव निर्वाचित छात्रा पदाधिकारियों में हेड गर्ल- समरा उस्मानी, वाइस हेड गर्ल गरिमा जोशी, हाउस कैप्टन के लिए वरीशा ऐनन, शिजा परवेज, इशिता सेन, ग्लोरी थामस को चुना गया। देवांशी पाठक, कात्यायनी धीरेन, किंजा अहमद, खुशी शर्मा को डिप्टी हाउस कैप्टन, सिमी महबूब को स्पोर्ट्स कैप्टन, अलीशा उस्मानी को डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन, अब्रिषा खान को यूएसएम कैप्टन एवं ताशी सिंह को यूएसएम वाइस कैप्टन चुना गया। रूनझुन उपाध्याय एवं कृति अग्रवाल को स्कूल एडिटर एवं मरियम तूबा, वांक्षा अरोड़ा को डिप्टी एडिटर चुना गया।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति ने बैज एवं शैशे पहनाकर पद ग्रहण कराया। उन्होंने छात्राओं को लगन एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्व के निर्वहन की शपथ दिलाई। स्कूल की मैनेजर सिस्टर रजनी ने नव नियुक्त छात्राओं से कर्तव्यों के निर्वहन की बात कही। पदस्थापन समारोह में छात्राओं ने पवित्र ग्रंथों के पाठ के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने एक मूक अभिनय के माध्यम से नई जिम्मेदारी एवं कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से पालन का संदेश दिया।

एसएमसी में उप प्रधानाचार्या को दी विदाई
सेंट मैरीज कान्वेंट (एसएमसी) इंटर कॉलेज से 11 मई को अवकाश ग्रहण करने वाले स्कूल की उप प्रधानाचार्या सिस्टर मारथा शनिवार को स्कूल की छात्राओं ने विदाई दी। विदाई समारोह में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्कूल में उनकी सेवाओं को याद किया। स्कूल की मैनेजर सिस्टर रजनी ने अवकाश ग्रहण कर रहीं सिस्टर मारथा को उनकी सेवाओं के लिए शुभकामना दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सिस्टर मारथा को विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें