फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
Samajwadi parth protest - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर कलक्ट्रेट तथा तहसील मुख्यालयों पर धरना
विज्ञापन

प्रयागराज। कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिला तथा तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। साथ ही अल्पसंख्यकों तथा सपा नेताओं के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने मोटर व्हीकल ऐक्ट, दलितों पर अत्याचार समेत 13 बिंदुओं वाला ज्ञापन भी एसीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कलक्ट्रेट के सामने टैक्सी स्टैंड पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इविवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह ने आंदोलनरत छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा की। पूर्व महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार बलात्कारी को वीआईपी सुविधा दे रही है और पीड़िता जेल में है। हुसैन ने यातायात नियमों की वजह से व्यापारियों को होने वाले नुकसान का मुद्दा भी उठाया। महासचिव योगेश चंद्र यादव ने 13 सूत्रीय ज्ञापन पढ़ा। धरना देने वालों में पूर्व मंत्री रामानंद भारतीया, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, धर्मराज पटेल, केके श्रीवास्तव, पंधारी यादव, राजेंद्र पटेल, अब्दुल सलमान, पप्पूलाल निषाद, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे। करछना तहसील पर विधायक उज्ज्वल रमण सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। विधायक ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें