फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अफसर के निजी दौरे के लिए पूर्व रेलवे से आया सैलून!

Sun, 15 May 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बताया जा रहा है कि हावड़ा से प्रयागराज रामबाग आने वाली विभूति एक्सप्रेस से शनिवार की दोपहर ही एक सैलून लगकर यहां आया। दस नंबर सैलून रामबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर काफी देर खड़ा रहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : रामबाग स्टेशन पर खड़ा सैलून। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व रेलवे हावड़ा से आया रेलवे का सैलून शनिवार को खासा सुर्खियों में रहा। सैलून को लेकर चर्चा रही कि उत्तर मध्य रेलवे के कामर्शियल विभाग में तैनात रहे एक वरिष्ठ अफसर के निजी कार्य के लिए उसे प्रयागराज लाया गया। विभूति एक्सप्रेस के माध्यम से यह सैलून दोपहर में ही प्रयागराज रामबाग स्टेशन से हावड़ा भेजा गया। इस दौरान अपने काफी सामान के साथ संबंधित अफसर सैलून से ही हावड़ा के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि हावड़ा से प्रयागराज रामबाग आने वाली विभूति एक्सप्रेस से शनिवार की दोपहर ही एक सैलून लगकर यहां आया। दस नंबर सैलून रामबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर काफी देर खड़ा रहा। सैलून का उपयोग सरकारी दौरे के लिए ही अफसर करते हैं, लेकिन इस सैलून के बारे में चर्चा यही रही कि निजी उपयोग के लिए ही उसे यहां लाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी कुछ बोलने से कतराते रहे

दोपहर में ही रामबाग रेलवे स्टेशन पर दो सफेद चार पहिया वाहन से काफी सामान लाया गया। वाहन में रखा सारा सामान रेलकर्मियों की मदद से सैलून में चढ़ाया गया। सैलून को लेकर रामबाग स्टेशन के प्रबंधक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेलवे में सीएओ सिस्टम पद पर तैनात एक वरिष्ठ अफसर आज सैलून से हावड़ा के लिए रवाना हुए। उधर, रेलवे महकमे मेें चर्चा इस बात की रही कि एनसीआर के तबादला हो जाने के बाद संबंधित अफसर अपना सामान लेने के लिए यहां आए थे।


इस दौरान प्रयागराज मंडल के एक वरिष्ठ अफसर के यहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया और उसके बाद वह सीधे रामबाग स्टेशन पहुंचे। वहां उनके करीबियों द्वारा उनका सामान पहले ही ट्रेन में लाद दिया गया था। संबंधित अफसर का प्रयागराज दौरा सरकारी था या फिर निजी इस बारे में सीपीआरओ पूर्व रेलवे एकलव्य चक्रवती से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें