फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

temperature today : हीट स्ट्रोक का कहर बना जानलेवा, बच्ची की मौत

Sat, 14 May 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिल्ड्रेेन सहित अन्य अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से बीमार हुए लोगों की भीड़ बढ़ी है। पीड़ितों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन लू का प्रकोप बना रहेगा। वहीं मौसम विज्ञानियों ने रविवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, तब तपिश से मामूली राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : शनिवार को भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान दिखी स्कूली छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस तपा में तपाने से पहले सूरज आग उगल रहा है। पारा 46 डिग्री के पार ही टिका है। तेज धूप संग लू के थपेड़े त्वचा को झुलसा रहे हैं। भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का कहर जानलेवा बन गया है। जिले में शनिवार को लू लगने से बीमार एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन



चिल्ड्रेेन सहित अन्य अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से बीमार हुए लोगों की भीड़ बढ़ी है। पीड़ितों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन लू का प्रकोप बना रहेगा। वहीं मौसम विज्ञानियों ने रविवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, तब तपिश से मामूली राहत मिल सकती है। 

इलाज के दौरान सुबह हुई मौत


सराय ममरेज थाना क्षेत्र के चकिया साथर गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा की इकलौती बेटी रानी जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसा में कक्षा 6 की छात्रा थी। रोज की तरह 9 मई को भी वह विद्यालय गई। छुट्टी होने पर दोपहर करीब 12रू30 बजे भीषण लू और धूप में वह घर लौटी तो उसके पेट में ऐठन होने लगी।


परिजन आनन.फानन में उसेेे अस्पताल ले लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान छात्रा ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया घटना की खबर से मां.बाप व परिवार के अन्य सदस्यों का रो.रोकर बुरा हाल है। दशरथ विश्वकर्मा के दो बेटे के अलावा इकलौती बेटी कुमारी रानी 11 वर्ष थी बेटे भी परिषदीय विद्यालय सिरसा में ही कक्षा सात एवं कक्षा 5 में पढ़ते हैं। लू लगने की वजह से छात्रा की हुई मौत के चलत छात्रों से संबंधित  अभिभावकों में बच्चों के प्रति चिंता है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रही गर्मी
स्कूली बच्चों पर भीषण गर्मी और लू का कहर साफ दिख रहा है। सुबह स्कूल जाते समय कुछ राहत रहती है, लेकिन दोपहर में वापसी के समय कड़क धूप बच्चों को बीमार कर रही है। अभिभावकों की सूचना के मुताबिक अधिकतर बच्चों को उल्टी, दस्त, चक्कर आने के साथ सर्दी-जुकाम के साथ बुखार की शिकायत हो रही है। गर्मी से परेशान बच्चों की बोतल का पानी पीने में कम मुंह धोने में ज्यादा इस्तेमाल हो रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें