फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों ने कहा, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज जी सच्चे हकदार

Thu, 06 Feb 2020 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ram mandir trust - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ‘श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास’ के लिए स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज को शामिल किए जाने पर संतों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को ट्रस्ट में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और सरकार को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को ट्रस्ट में शामिल कि या जाना सरकार का बहुत विवेकपूर्ण और स्वागतयोग्य कदम है। वह इसके सच्चे हकदार हैं क्योंकि राम मंदिर आंदोलन और जनजागरण में हमेशा उन्होंने अगुवाई की। वह देश के कोने-कोने तक राम मंदिर के बारे में जन-जन को जागृत करते आए हैं। उनके चयन से शंकराचार्य परंपरा से राम मंदिर निर्माण में मार्गदर्शन के साथ सनातन धर्मावलंबियों को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा मधु जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितराज वैद्य ने फैसले का स्वागत करते हुए स्वामी वासुदेवानंद जी को बधाई दी है।

वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि न्यास में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को ही शामिल किया गया है। इसमें स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज को शामिल किया जाना स्वागतयोग्य है। वैसे महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट में शामिल न किया जाना आश्चर्य की बात है। बहरहाल नाम से ज्यादा महत्वपूर्ण यह कि राम मंदिर का भव्य निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन


ट्रस्ट को दी जाएंगी चांदी की दो ईंटें
स्वामी डूंग जी महाराज संस्थान भूरा मठ अन्न क्षेत्र के शिविर के अध्यक्ष स्वामी हरिश्वरानंद तीर्थ और राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद स्वरू प ने कहा है कि मंदिर निर्माण ट्रस्ट को चांदी की दो ईंटें भेंट की जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें