फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोत्साहन : धाविका काजल निषाद को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
धाविका काजल निषाद को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शहर लौटी दस वर्षीय धाविका काजल निषाद को सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने काजल को स्पोर्ट्स किट एवं 5100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में भी दिए और उसका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया कि वह काजल के अच्छे प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक की सुविधा मुहैया कराएं और उसके हुनर को निखारने का कार्य करें। इस मौके पर काजल के पिता नीरज कुमार बिंद, कोच रजनीकांत आदि लोग मौजूद रहे।
जिले की बेटी ऋचा सिंह का हुआ खेलो इंडिया में चयन
प्रयागराज। 19 अप्रैल को बंगलूरु में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए जिले की बैडमिंटन खिलाड़ी ऋचा सिंह का चयन किया गया है। कर्नलगंज की रहने वाली ऋचा पिछले वर्ष दिसंबर महीने में असम में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में उपविजेता रही थीं। ऋचा मेजर रंजीत सिंह बैडमिंटन अकादमी व अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रैक्टिस कर रही हैं।
विज्ञापन

फाइनल में हारा इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन, लखनऊ बना चैंपियन
प्रयागराज। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन को रिजवी कप प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को 12 वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने अक्षरदीप की 125 रनों की नाबाद पारी की मदद से 40 ओवर में छह विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी टीम 34.5 ओवर में 202 रनों पर सिमट गई। मुख्य अतिथि यूपीसीए के डायरेक्टर व बीसीसीआई के कन्वेनर सेंट्रल जोन डॉ. युद्धवीर सिंह ने विजेता टीम को 1.51 लाख व उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राफी दी। अक्षरदीप प्लेयर ऑफ द फाइनल व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। जबकि अंश यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व विप्रज निगम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

आदित्य करेंगे चेस प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व
प्रयागराज। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की और से आयोजित ऑनलाइन सलेक्शन चेस टूर्नामेंट अंडर-10 प्रतियोगिता में बालक वर्ग से प्रयागराज के आदित्य त्रेहन और बालिका वर्ग से गौतमबुद्धनगर की आद्या सिंह ने खिताब पर कब्जा जमाया है। आदित्य ने संभावित पांच अंकों में से 4.5 अंक तथा आद्या ने 3.5 अंक प्राप्त करके जीत दर्ज की है। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव एके रायजादा के अनुसार बालक वर्ग से आदित्य त्रेहन और रक्क्षित शेखर एवं बालिका वर्ग से आद्या सिंह और तोशी जनोटी की जोड़ी 26 अप्रैल से एक मई तक जम्मू में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। एके रायजादा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने का मंत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें