पीडीए ने खाली कराई 30 बीघा जमीन
0 झूंसी में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर
प्रयागराज। शहर में चल रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। पीडीए ने झूंसी के हेतापट्टी में एक निजी फर्म की ओर से कराई जा रही अवैैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 बीघा जमीन खाली कराई। इस दौरान 10 बीघे की एक अन्य अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चला।
झूंसी में चल रहे अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने के बाद सोमवार को जोनल अधिकारी अजय कुमार ने उपरहार, हेतापट्टी के निकट बड़े स्तर पर कार्रवाई की। क्षेत्र में निजी फर्म के हर्ष, आशीष व अन्य के द्वारा लगभग 20 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग और बाउंड्रीवाल निर्माण को तोड़ा गया। साथ ही चंद्र प्रकाश सिंह, इमरान अहमद व अन्य द्वारा 10 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इस दौरान जोनल अधिकारी के साथ क्षेत्रीय अवर अभियंता राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पुलिस बल व पीडीए प्रवर्तन टीम मौजूद रही। संवाद